ऑनलाइन चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, इन दिक्कतों का करना पड़ सकता है सामना Traffic Challan Rules

Traffic Challan Rules: अक्सर लोग मोबाइल पर आए ई-चालान के मैसेज या ईमेल को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. अगर आपने चालान समय पर नहीं भरा तो ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) सस्पेंड हो सकता है और भविष्य में कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

अब हाईटेक कैमरे कर रहे हैं नियमों की निगरानी

अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस नहीं. बल्कि सड़कों पर लगे कैमरे खुद चालान काटते हैं. आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट, नियम तोड़ते समय की तस्वीर क्लिक की जाती है और फिर चालान मैसेज या ईमेल के जरिए भेजा जाता है.

चालान कटने के कारण

ई-चालान सिर्फ रेड लाइट या बिना हेलमेट चलने पर ही नहीं. बल्कि इन कारणों से भी कट सकता है:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • नो-पार्किंग में पार्किंग
  • सीट बेल्ट न लगाना
  • मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना
  • विंडो पर ब्लैक फिल्म लगाना
  • गाड़ी में गैरकानूनी मॉडिफिकेशन
  • ओवरस्पीडिंग या ड्रंक एंड ड्राइव

ई-चालान कैसे चेक करें?

  • साइट पर जाएं: https://echallan.parivahan.gov.in
  • “Check Challan Status” पर क्लिक करें
  • वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालें
  • कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें
  • चालान है तो स्क्रीन पर दिखाई देगा

चालान का भुगतान कैसे करें?

  • अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट या ऐप पर जाएं
  • चालान नंबर और गाड़ी की जानकारी डालें
  • UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें
  • पेमेंट के बाद डिजिटल रसीद मिलती है
  • आप mParivahan या Vahan Sewa ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं

चालान भरने की समयसीमा और आपत्ति दर्ज कराना

चालान मिलने के 60 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है.
अगर चालान गलत है तो आप वेबसाइट पर जाकर “Grievance” या “Objection” सेक्शन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ई-चालान नहीं भरा तो क्या होगा?

गाड़ी हो सकती है ब्लैकलिस्ट

अगर 8 से ज्यादा चालान लंबित हैं तो आपकी गाड़ी को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. इसके बाद वाहन से जुड़ी कोई भी सरकारी सेवा नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

ड्राइविंग लाइसेंस और RC सस्पेंड

90 दिन के अंदर चालान नहीं भरने पर ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को निलंबित किया जा सकता है.

फिटनेस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

लंबित चालान की स्थिति में आपकी गाड़ी का फिटनेस या प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट भी नहीं बनेगा. न ही आप उसे ट्रांसफर या सेल कर पाएंगे.

इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ सकता है

अगर किसी वाहन के पिछले वर्ष में 2 से अधिक चालान बकाया रहे हैं, तो इंश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

चालान समय पर नहीं भरने पर जुर्माना बढ़ सकता है और कोर्ट से समन या गैर-जमानती वारंट भी जारी हो सकता है. गंभीर मामलों में जेल तक की नौबत आ सकती है.

यह भी पढ़े:
Vivah Shagun Yojana 2025 गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी सौगात, शादी में सरकार देगी 71000 रूपए का शगुन Vivah Shagun Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े