Driving Licence Update: अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय कोई पुरानी फोटो दी थी या आपका सिग्नेचर अब बदल चुका है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. अब फोटो और सिग्नेचर को अपडेट करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए न आरटीओ जाने की जरूरत है और न ही कोई लंबा इंतजार. बस कुछ जरूरी दस्तावेज और ₹400 की फीस देकर आप 7 दिन के अंदर नया ड्राइविंग लाइसेंस घर पर प्राप्त कर सकते हैं.
फोटो या सिग्नेचर में बदलाव क्यों जरूरी होता है?
परिवहन विभाग के अनुसार कई बार लोग लाइसेंस बनवाते समय पुरानी फोटो दे देते हैं या जल्दबाजी में गलत सिग्नेचर कर देते हैं, जो बाद में किसी अन्य पहचान दस्तावेज से मैच नहीं करता. इससे न केवल ट्रैफिक चेकिंग में बल्कि बैंकिंग या सरकारी कामों में भी समस्याएं आती हैं. अब सरकार ने इसे देखते हुए यह सुविधा दी है कि आप अपने DL की फोटो और सिग्नेचर को ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं.
आवेदन से पहले ये जरूरी बातें जान लें
इस सुविधा का लाभ उठाने से पहले कुछ जरूरी शर्तें हैं:
- आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए.
- पुराना ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास होना चाहिए.
- आधार कार्ड पर जो फोटो है, वही नई DL पर अपडेट होगी.
- आवेदन करते समय बदलाव का कारण स्पष्ट रूप से बताना होगा.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
फोटो और सिग्नेचर बदलने के लिए आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
परिवहन सेवा की वेबसाइट पर जाएं
- ब्राउज़र में parivahan.gov.in खोलें
- “Online Services” टैब पर क्लिक करें
- यहां “Driving Licence Related Services” पर जाएं
राज्य और RTO सिलेक्ट करें
- अपना राज्य चुनें और RTO कार्यालय चुनें
- आगे बढ़ने के लिए “Proceed” पर क्लिक करें
ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और डिटेल भरें
- DL नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें
- आपके DL की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी
फोटो और सिग्नेचर अपडेट के ऑप्शन पर जाएं
- “Change of Photo and Signature in DL” चुनें
- अब आपको आधार नंबर और OTP दर्ज करना होगा
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- फॉर्म में दिए गए स्थान पर नई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- JPEG फॉर्मेट में उपयुक्त साइज की इमेज लगाएं
कारण बताएं और फीस जमा करें
- बदलाव का वाजिब कारण लिखना जरूरी है
- इसके बाद ₹400 की फीस ऑनलाइन मोड से जमा करें
फीस और प्रोसेसिंग डिटेल
फोटो और सिग्नेचर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी होने पर एक ऑनलाइन एप्लिकेशन स्लिप मिलेगी.
इस स्लिप के ज़रिए आप अपनी एप्लिकेशन की स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
- फीस: ₹400
- प्रोसेसिंग टाइम: अधिकतम 7 कार्यदिवस
- नया DL डाक द्वारा आपके घर पहुंच जाएगा
आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी क्यों?
चूंकि इस पूरी प्रक्रिया में आपके आधार कार्ड के जरिए पहचान सत्यापन किया जाता है. इसलिए यह जरूरी है कि आपका आधार मोबाइल से लिंक हो. OTP वेरिफिकेशन के बिना फोटो और सिग्नेचर बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. यह प्रोसेस न केवल सुरक्षित और तेज़ है. बल्कि फ्रॉड की संभावना को भी खत्म करता है.
यह सुविधा किन लोगों के लिए है?
- जिन्होंने नाम, एड्रेस आदि में बदलाव किया है और साथ में नई फोटो-सिग्नेचर अपडेट करना चाहते हैं
- जिनकी DL की फोटो पुरानी या स्पष्ट नहीं है
- जिनका सिग्नेचर बदल गया है या पहचान दस्तावेजों से मेल नहीं खाता
- जिनका प्रोफेशनल यूज़ में DL बार-बार वैरिफाई होता है