पुरानी कार बेचने से पहले करें ये 5 काम, मनचाही कीमत देने को तैयार होगा खरीदार Used Car Selling Tips

Used Car Selling Tips: कार बेचने से पहले सबसे जरूरी है कि उसके एसी, हेडलाइट्स, इंडिकेटर, विंडो कंट्रोल्स जैसी सभी इलेक्ट्रिकल चीजें सही से काम कर रही हों. एक अच्छी फंक्शनिंग कार को देखकर खरीदार जल्दी प्रभावित होता है और बिना झिझक अच्छी कीमत देने को तैयार रहता है.

इंजन की सर्विसिंग से बढ़ेगी परफॉर्मेंस

कार का इंजन अगर स्मूद और साउंड-फ्री है तो खरीदार का भरोसा बढ़ता है. इसके लिए इंजन की सर्विसिंग, ऑयल चेंज, फिल्टर और स्पार्क प्लग की जांच या बदलाव जरूरी है. एक मजबूत इंजन ही यूज्ड कार की कीमत तय करने में सबसे बड़ा रोल निभाता है.

टायर और व्हील्स की स्थिति सुधारे

अगर टायर पुराने या घिसे हुए हैं तो यह कीमत घटा सकते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप टायर बदलवाएं या अच्छी कंडीशन में रखे. इसके अलावा एलॉय व्हील्स की सफाई और चमक भी कार को नया लुक देती है और बायर को आकर्षित करती है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

पेंट और स्क्रैच रिपेयर कराएं

कार की बॉडी पर अगर स्क्रैच या छोटे डेंट हैं तो उन्हें टच-अप या रिपेयर करवाएं. एक चमचमाती, साफ-सुथरी बॉडी न केवल देखने में अच्छी लगती है बल्कि बायर को यह संकेत देती है कि कार का रखरखाव शानदार रहा है.

डीप क्लीनिंग और पॉलिश से बढ़ेगा आकर्षण

कार की अंदर और बाहर से डीप क्लीनिंग जरूरी है. इससे डैशबोर्ड, सीटें और फ्लोर साफ-सुथरे दिखते हैं. साथ ही, एक्सटीरियर की पॉलिशिंग से कार में शाइन आती है. जिससे पूरी कार नई जैसी लगती है और इसका सीधा असर कीमत पर पड़ता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े