झारखंड मे 70.70 KM लंबी नई रेल लाइन की मंजूरी, बनेंगे 5 नए रेलवे स्टेशन New Railway Line

New Railway Line: धनबाद से गिरिडीह के बीच प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के लिए अब तक लंबित ट्रैफिक सर्वे पूरा हो चुका है और अब यातायात एवं इंजीनियरिंग सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. यह प्रोजेक्ट पिछले सात वर्षों से स्वीकृति की प्रतीक्षा में था. जिसे अब रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है.

पांच नए स्टेशन और 70.70 किलोमीटर लंबा रूट

इस रेल मार्ग में गोविंदपुर, महाराजगंज, टुंडी, फतेहपुर, कोईमारा और न्यू गिरिडीह जैसे स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें गोविंदपुर और टुंडी जैसे क्षेत्र पहली बार रेलवे से जुड़ेंगे. कुल 70.70 किलोमीटर की इस नई लाइन में धनबाद जिले में 46.70 किमी और गिरिडीह जिले में 24 किमी ट्रैक बिछेगा.

प्रोजेक्ट की लागत और बढ़ने की संभावना

ट्रैफिक सर्वे के अनुसार इस रेलवे परियोजना की प्रारंभिक लागत करीब 1600 करोड़ रुपये आंकी गई थी. अब जैसे-जैसे सर्वे विस्तार ले रहा है. लागत में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

रेल लाइन के संभावित मार्ग की रूपरेखा

प्रस्तावित नई रेल लाइन धनबाद से प्रधानखंता तक मौजूदा रेल नेटवर्क पर निर्भर करेगी. इसके बाद प्रधानखंता से धोखरा हाल्ट के बीच करमाटांड़ से ढांगी होकर यह रेल लाइन गोविंदपुर, महाराजगंज, टुंडी होते हुए न्यू गिरिडीह तक जाएगी.

इंजीनियरिंग और यातायात सर्वे में क्या होगा खास?

अब होने वाले इंजीनियरिंग सर्वे में इन बिंदुओं का आकलन किया जाएगा:

  • क्षेत्र की टोपोग्राफी और व्यवहार्यता की उच्चस्तरीय जांच
  • यातायात पैटर्न, भविष्य के यातायात अनुमान और कनेक्टिविटी का मूल्यांकन
  • पुलों, सुरंगों और अन्य निर्माणों की आवश्यकता का अध्ययन
  • निर्माण से संबंधित संभावित चुनौतियों और समाधान की पहचान

रेलवे स्टेशन की दूरी धनबाद से कितनी?

  • न्यू गिरिडीह – 70.70 किमी
  • गोविंदपुर – 10.75 किमी
  • महाराजगंज – 24.95 किमी
  • टुंडी – 38.10 किमी
  • फतेहपुर – 44.85 किमी
  • कोईमारा – 58.20 किमी

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े