राजधानी दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 3 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। बीते शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को उमस से बड़ी राहत दी। हालांकि कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। लेकिन मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है।

5 से 7 जुलाई तक बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 से 7 जुलाई तक दिल्ली और एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले 3 दिन तक आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह से ही बादलों ने राजधानी को घेर रखा है। जिससे बारिश की संभावना और बढ़ गई है।

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

मानसून की धीमी शुरुआत, अब पकड़ रहा रफ्तार

जून के अंत में मानसून ने दिल्ली में दस्तक दी थी। लेकिन उसके बाद बारिश की गति धीमी हो गई थी। अब मौसम विभाग का कहना है कि एक्टिव मानसून सिस्टम के कारण बारिश का दौर फिर से तेज होगा। इससे ना सिर्फ तापमान में गिरावट आएगी। बल्कि लोगों को उमस से भी राहत मिलेगी।

शुक्रवार को किन इलाकों में हुई कितनी बारिश?

शुक्रवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिससे वातावरण में नमी और ठंडक बढ़ी। पूसा इलाका सबसे आगे रहा जहां 34.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य प्रमुख क्षेत्रों में दर्ज बारिश कुछ इस प्रकार रही:

  • नजफगढ़: 16 मिमी
  • जनकपुरी: 15.5 मिमी
  • पालम: 5.2 मिमी
  • रिज: 4.4 मिमी
  • सफदरजंग बेस स्टेशन: कोई बारिश दर्ज नहीं

तापमान में भी आई गिरावट

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। लगातार बादल छाए रहने और बारिश की वजह से यह गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

एनसीआर के शहरों में भी रहेगी बारिश की संभावना

दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों में भी बारिश की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बादल छाए हुए हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। इससे न केवल गर्मी से राहत मिलेगी। बल्कि वातावरण में नमी भी बढ़ेगी।

क्या है येलो अलर्ट और इसका मतलब?

मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम खतरनाक नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विशेषकर खुले क्षेत्रों में जाने से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं और बिजली गिरने की संभावना हो तो सुरक्षित स्थानों पर रहें।

आने वाले दिनों में क्या कहता है मौसम पूर्वानुमान?

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली-एनसीआर में अब मानसून सक्रिय हो चुका है और हफ्ते के अंत तक लगातार बारिश की संभावना है। इससे जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लिहाजा नागरिकों को सलाह दी गई है कि अत्यधिक वर्षा के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े