दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, ग्रीन लाइन यात्रियों के लिए नई व्यवस्था लागू Delhi Metro Green Line

Delhi Metro Green Line: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ग्रीन लाइन की मेट्रो सेवा में बड़ा बदलाव किया है। अब से कीर्ति नगर और इंद्रलोक की ओर जाने वाली मेट्रो दो अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी। यह नई व्यवस्था सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेगी। जिससे भीड़भाड़ के समय यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अब बहादुरगढ़ से सिर्फ कीर्ति नगर के लिए मेट्रो चलेगी

ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) स्टेशन से चलने वाली मेट्रो अब केवल कीर्ति नगर तक जाएगी। यदि किसी यात्री को इंद्रलोक जाना है, तो उसे अशोक पार्क मेन स्टेशन पर उतरकर अगली मेट्रो पकड़नी होगी, जो इंद्रलोक की ओर जाएगी।

इंद्रलोक जाने वालों के लिए मुंडका से मेट्रो सेवा

वहीं इंद्रलोक जाने वाली मेट्रो अब मुंडका स्टेशन से शुरू होगी। इस मेट्रो में सवार यात्रियों को यदि कीर्ति नगर जाना है, तो उन्हें भी अशोक पार्क मेन पर मेट्रो बदलनी होगी।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

DMRC ने ट्रायल के बाद लिया फैसला

DMRC सूत्रों के अनुसार, बहादुरगढ़ से मुंडका के बीच यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, जबकि मुंडका से इंद्रलोक और कीर्ति नगर के बीच अधिक सवारियां होती हैं। खासकर नांगलोई, उद्योग विहार, पीरागढ़ी जैसे स्टेशनों पर यात्री भार ज्यादा है। इसलिए पहले एक ट्रायल रन किया गया और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसे स्थायी रूप से लागू किया गया।

क्या होगा नया संचालन पैटर्न?

स्टेशन से प्रस्थानमेट्रो जाएगीमेट्रो बदलनी होगी (यदि…)
ब्रिगेडियर होशियार सिंहकीर्ति नगरइंद्रलोक जाने के लिए अशोक पार्क मेन पर उतरें
मुंडकाइंद्रलोककीर्ति नगर जाने के लिए अशोक पार्क मेन पर उतरें
कीर्ति नगरबहादुरगढ़
इंद्रलोकमुंडकाबहादुरगढ़ जाने के लिए राजधानी पार्क पर उतरें

अशोक पार्क मेन बना इंटरचेंज हब

अशोक पार्क मेन स्टेशन अब इस बदलाव के साथ महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशन बन गया है। यात्रियों को इंद्रलोक या कीर्ति नगर जाने के लिए यहीं पर मेट्रो बदलनी होगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधा और कम भीड़भाड़ मिलेगी।

राजधानी पार्क पर भी करना होगा इंटरचेंज

अगर कोई यात्री इंद्रलोक से बहादुरगढ़ जाना चाहता है, तो उसे राजधानी पार्क स्टेशन पर मेट्रो बदलनी होगी। यहां से वह मेट्रो पकड़ेगा जो बहादुरगढ़ तक जाती है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

नई व्यवस्था से यात्रियों को कैसे होगा लाभ?

  • गंतव्य स्पष्ट होने से इंटरचेंज में सुविधा
  • व्यस्त समय में कम इंतजार
  • विशिष्ट रूट पर भीड़ कम होने से आरामदायक सफर

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े