दिल्ली के सरकारी स्कूलों में फिर एडमिशन शुरू, 20 तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन Delhi School Admission

Delhi School Admission: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के एडमिशन के दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह मौका उन छात्रों और अभिभावकों के लिए है जो किसी कारणवश पहले राउंड में आवेदन नहीं कर सके थे या जिनका पहले नामांकन नहीं हो सका.

रजिस्ट्रेशन की तारीख और समय

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 20 जून को शाम 5 बजे से शुरू होंगे और 5 जुलाई की शाम 5 बजे तक चलेंगे. इस दौरान छात्र सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

आवेदन से पहले क्या जांचना जरूरी है?

अभिभावकों को सलाह दी गई है कि रजिस्ट्रेशन से पहले संबंधित स्कूल में क्लास के अनुसार खाली सीटों की जानकारी अवश्य ले लें. इससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि किस स्कूल में आवेदन करना लाभकारी रहेगा. इसके साथ ही जिन छात्रों ने पहले से किसी सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूल में नामांकन कराया हुआ है. उन्हें आवेदन करने से पहले अपने वर्तमान स्कूल से स्पष्ट मार्गदर्शन लेना चाहिए.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

डॉक्यूमेंट कब और कहां जमा करने होंगे?

जो छात्र आवेदन करते हैं, उन्हें 7 जुलाई से 10 जुलाई 2025 के बीच संबंधित स्कूल में जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. यदि किसी स्कूल में आवेदकों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होती है, तो 11 जुलाई को सुबह 11 बजे स्कूल स्तर पर लॉटरी निकाली जाएगी. यह प्रक्रिया स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता से संपन्न होगी.

कब जारी होगी चयनित छात्रों की सूची?

16 जुलाई 2025 को चयनित छात्रों की अंतिम सूची दिल्ली शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. इसके बाद 18 जुलाई तक सभी चुने गए छात्रों का दाखिला पूरा कर लिया जाएगा. यदि कुछ सीटें फिर भी रिक्त बचती हैं, तो 19 से 21 जुलाई तक वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को मौका दिया जाएगा.

ट्रांसफर और दोबारा एडमिशन के इच्छुक छात्र क्या करें?

जो छात्र पहले से किसी सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूल में नामांकित (Enrolled) हैं और अब ट्रांसफर या दोबारा एडमिशन लेना चाहते हैं. उन्हें आवेदन करने से पहले अपने वर्तमान स्कूल से संपर्क करना जरूरी होगा. बिना उचित मार्गदर्शन के आवेदन करने पर दिक्कतें आ सकती हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

समावेशी शिक्षा शाखा को जाएगी लॉटरी सूची

लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चयनित छात्रों की सूची समावेशी शिक्षा शाखा (Inclusive Education Branch) को सौंपी जाएगी. यह शाखा सुनिश्चित करती है कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ और समान रूप से उपलब्ध हो. इसके बाद ही लिस्ट को सार्वजनिक किया जाएगा.

रजिस्ट्रेशन में किस वेबसाइट का इस्तेमाल करें?

अभिभावक दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं. इस प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि किसी भी तरह की भ्रांति या गड़बड़ी से बचा जा सके.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े