दरभंगा को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! एलिवेटेड कॉरिडोर और आरओबी निर्माण को मिली हरी झंडी Elevated Corridor

Elevated Corridor: दरभंगा शहर में ट्रैफिक की समस्या लंबे समय से आम लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी रही है. हर दिन की भागदौड़ में घंटों का समय जाम में फंसकर बीत जाता है. लेकिन अब इस समस्या से राहत दिलाने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.

पटना में हुई उच्चस्तरीय बैठक, परियोजना पर बनी सहमति

बुधवार को पटना में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के एमडी शीर्षत कपिल समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. बैठक का उद्देश्य था दरभंगा में निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) और एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और निर्माण को गति देना.

आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे मार्ग का अपग्रेडेशन तय

बैठक में यह तय किया गया कि दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे (वाया दोनार चौक, कर्पूरी चौक) और कर्पूरी चौक से एकमी चौक (वाया लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक) तक की सड़क का अपग्रेडेशन किया जाएगा. इस रूट पर एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाया जाएगा. जिससे आवाजाही आसान और तेज़ होगी. निविदा प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

1868.87 करोड़ की स्वीकृति, कैबिनेट से मिली मंजूरी

राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि इस परियोजना के लिए बिहार कैबिनेट से 1868.87 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है. यह योजना न केवल शहर को जाम की समस्या से राहत देगी बल्कि इसे आधुनिक और व्यवस्थित यातायात ढांचे से भी सुसज्जित करेगी.

दोनार आरओबी निर्माण को लेकर बड़ी अपडेट

बैठक में दोनार रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) को लेकर विशेष चर्चा हुई. मंत्री सरावगी ने बताया कि इस आरओबी के निर्माण में आने वाली सभी बाधाएं अब समाप्त हो चुकी हैं और जल्द ही इसका निर्माण धरातल पर दिखाई देने लगेगा. यह आरओबी दरभंगा के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक है. जहां हर दिन ट्रैफिक की भीषण समस्या देखी जाती है.

अन्य पांच आरओबी की स्थिति पर भी हुई समीक्षा

बैठक में दिल्ली मोड़, पंडासराय, चट्टी चौक और कंगवा गुमटी के दोनों ओर बन रहे आरओबी की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई. सरावगी ने स्पष्ट किया कि ये सभी आरओबी परियोजनाएं दरभंगा की बहुप्रतीक्षित मांगों में से एक रही हैं और इनका निर्माण शहर को ट्रैफिक मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

समयबद्ध निर्माण की दिशा में सरकार का फोकस

सरावगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा, “दरभंगा को जाम से मुक्ति दिलाना और इसे एक आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था वाला शहर बनाना हमारा संकल्प है. मैं व्यक्तिगत रूप से हर कार्य की निगरानी कर रहा हूं ताकि किसी भी तरह की बाधा समय रहते दूर की जा सके.”

जनता को होगा सीधा लाभ

इन परियोजनाओं के पूरे होने से लाखों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. न केवल रोजमर्रा की यात्राएं आसान होंगी बल्कि व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं में भी समय की बचत और सुगमता आएगी. यह योजना दरभंगा के शहरी ढांचे के कायाकल्प की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े