राशन कार्ड घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, रिश्तेदारों के नाम पर राशन उठाने वालों पर कार्रवाई का आदेश जारी Ration Card Deletion 2025

Ration Card Deletion 2025: गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वाले सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार की जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत हर महीने राशन मुहैया कराया जाता है. इसके लिए उन्हें अंत्योदय या प्राथमिकता श्रेणी (PHH) राशन कार्ड दिया जाता है.

एक ही परिवार के कई राशन कार्ड

दरभंगा जिले में आपूर्ति विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि एक ही परिवार में कई सदस्य अलग-अलग राशन कार्ड के जरिए सरकारी अनाज उठा रहे हैं. कुछ मामलों में पति, पत्नी और बेटा – तीनों के नाम पर अलग-अलग कार्ड बनाए गए थे.

वन नेशन वन राशन कार्ड से बढ़ी सख्ती

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू होने के बाद अब कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने से राशन उठा सकता है. इसका दुरुपयोग कर कुछ लोग अपने गृह जिले के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों से भी राशन ले रहे थे. DM के जनता दरबार में बढ़ती शिकायतों के बाद इस पर सख्त कार्रवाई शुरू हुई.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

राशन कार्ड शुद्धता अभियान में हुआ खुलासा

जिला आपूर्ति विभाग ने हर महीने एक विशेष “राशन कार्ड शुद्धता अभियान” चलाया. इसमें PDS डीलरों, विकास मित्रों और शिकायत पत्रों की मदद से जानकारी इकट्ठा की गई. इस अभियान के तहत 2022 में कुल 16,646 राशन कार्ड रद्द किए गए.

तीनों अनुमंडलों में चला अभियान

जनवरी से जून 2022 तक चलाए गए पहले चरण में 10,841 कार्ड स्थाई रूप से रद्द किए गए. वहीं 2515 राशन कार्ड SDM स्तर से स्वतः रद्द हुए. सिर्फ सदर अनुमंडल में ही 7398 स्थाई और 2462 स्वतः कार्ड रद्द किए गए. बिरौल अनुमंडल में 3063 स्थाई और 1 स्वतः कार्ड रद्द हुआ. बेनीपुर अनुमंडल में 380 स्थाई और 52 स्वतः कार्ड निरस्त किए गए.

दूसरे चरण में भी 3 हजार से ज्यादा कार्ड हुए रद्द

जुलाई से दिसंबर 2022 तक के दूसरे चरण में 3290 राशन कार्ड डिलीट किए गए. इनमें से 2503 कार्ड सदर अनुमंडल, 432 बिरौल और 355 बेनीपुर अनुमंडल से हटाए गए.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

अब भी लाखों लाभुक सरकारी राशन पर निर्भर

इन सबके बावजूद जिले में अब भी 84,485 राशन कार्ड सक्रिय हैं. इनमें से अंत्योदय कार्ड – 89,120 लाभुक, जिन्हें हर माह 14 किलो चावल और 7 किलो गेहूं मुफ्त मिलता है. PHH कार्ड – 75,2365 लाभुक जिन्हें प्रति व्यक्ति 4 किलो चावल और 1 किलो गेहूं दिया जाता है.

प्रखंडवार राशन कार्ड रद्द की स्थिति (2022)

प्रखंडरद्द किए गए कार्ड
तारडीह1513
केवटी144
बहादुरपुर115
हनुमान नगर16
जाले75
सिंहवाड़ा116
मनीगाछी105
बहेड़ी25
हायाघाट22
सदर372
बेनीपुर181
अलीनगर174
बिरौल87
किरतपुर47
घनश्यामपुर80
कुशेश्वरस्थान91
कुशेश्वर पूर्वी79

जारी रहेगा सफाई अभियान

जिला आपूर्ति विभाग के प्रभारी राकेश रंजन ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा और गैर पात्र लाभुकों को स्वेच्छा से राशन छोड़ने की सलाह दी गई है. यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े