गर्मियों में कूलर से भी मिलेगी एसी जैसी ठंडक, इन 5 उपायों से मिलेगी ठंडी हवा Cooler Cooling Hacks

Cooler Cooling Hacks: देशभर में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कई राज्यों में हीट वेव और लू की स्थिति ने आम लोगों की हालत खराब कर दी है. ऐसे में जब घर का कूलर भी गर्म हवा देने लगे, तो परेशानी और बढ़ जाती है. कई लोग शिकायत करते हैं कि कूलर में पानी भरने के बावजूद भी यह ठंडी हवा नहीं दे रहा. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिनसे कूलर से फिर से बर्फ जैसी हवा मिलने लगेगी.

कूलर को बनाए ठंडक का सुपरहीरो

सबसे पहले जान लें कि कूलर अपने आप में AC से सस्ता और बिजली की बचत करने वाला विकल्प है. लेकिन गर्मी के चरम समय में इसकी हवा भी गर्म हो जाती है. यदि आप चाहते हैं कि आपका कूलर भीषण गर्मी में भी ठंडी हवा फेंके, तो इसके लिए कुछ बेहद आसान ट्रिक अपना सकते हैं.

ठंडी हवा के लिए करें नमक का उपयोग

कूलर में ठंडक बढ़ाने का सबसे असरदार उपाय है – बर्फ के साथ थोड़ा नमक मिलाना. आप जब भी कूलर में पानी भरें, उसमें 3-4 चम्मच नमक डाल दें. इससे पानी का तापमान कम होगा और कूलर की हवा ज्यादा समय तक ठंडी बनी रहेगी. यह उपाय गर्मियों में काफी कारगर सिद्ध होता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

कूलर का रखरखाव भी जरूरी

यदि आप नमक वाला उपाय करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि नमक की मात्रा बहुत अधिक ना हो. अत्यधिक नमक से कूलर की मोटर और पंप को नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार कूलर को धोना जरूरी है. ताकि उसमें जमी गंदगी साफ हो जाए और वह अधिक प्रभावी तरीके से काम करे.

उमस से बचने का तरीका

गर्मियों में कूलर की वजह से कमरे में नमी और उमस बढ़ जाती है. जिससे लोगों को घुटन महसूस होने लगती है. इस समस्या से बचने के लिए कूलर को हमेशा कमरे के बाहर रखें और जब भी कूलर चलाएं तो साथ में सीलिंग फैन भी चालू रखें. इससे कमरे में हवा का सर्कुलेशन बना रहेगा और नमी नहीं जमेगी.

बर्फ और खुशबूदार पानी का उपयोग

यदि आप और भी अधिक ठंडक चाहते हैं तो कूलर में बर्फ डालने के साथ-साथ खुशबूदार पानी या रोज वाटर भी मिला सकते हैं. इससे कमरे में न केवल ठंडी हवा फैलेगी. बल्कि उसमें ताजगी की महक भी रहेगी. यह उपाय गर्मी और पसीने की बदबू को कम करने में भी मदद करता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

गर्मी से राहत पाने के लिए सस्ता और असरदार उपाय

आज के दौर में हर किसी के पास AC लगवाना संभव नहीं होता. ऐसे में कूलर को एसी जैसा ठंडा बनाने के लिए ये घरेलू नुस्खे बेहद सस्ते, असरदार और बिजली की बचत वाले हैं. यदि इन उपायों को अपनाया जाए तो भीषण गर्मी में भी राहत मिल सकती है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े