टाइम से पहले स्कूल छुट्टियां घोषित, 52 दिन बंद रहेंगे बच्चों के स्कूल Summer Vacation 2025

Summer Vacation 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बढ़ते तापमान और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया है. अब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक बंद रहेंगे. पहले यह अवकाश 1 मई से शुरू होना था. लेकिन बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छुट्टियां पहले शुरू करने का फैसला लिया गया है.

केवल छात्रों के लिए लागू होगा यह आदेश

इस आदेश का लाभ केवल छात्रों को मिलेगा. जबकि शिक्षक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य करते रहेंगे. शिक्षकों को स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी और प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों में भाग लेना होगा. जिससे पढ़ाई का संतुलन बना रहे.

कई जिलों में तापमान 44 डिग्री पार

राज्य के अनेक जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. 22 अप्रैल को रायपुर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में लू के बने रहने की चेतावनी भी दी है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से राज्य में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.” साथ ही बच्चों से आग्रह किया कि वे तेज धूप से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं, घर के अंदर ही रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हों

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फैसले का किया समर्थन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अत्यधिक गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याओं को न्योता देने जैसा हो सकता है. यही वजह है कि सरकार ने समय रहते कदम उठाया और स्कूलों की छुट्टियों की तारीख आगे खिसका दी. इस फैसले का अभिभावकों और शिक्षकों ने भी स्वागत किया है.

आम जनता को भी दी गई सतर्कता की सलाह

सरकार ने सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी जरूरी सुझाव जारी किए हैं:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • पानी और तरल पदार्थ का भरपूर सेवन करें
  • अनावश्यक रूप से दोपहर में बाहर न निकलें
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े