भारत के इस हिल स्टेशन पर बैन है विदेशी टूरिस्ट, खूबसूरती और हरियाली देख थकान हो जाएगी छूमंतर Hidden Hill Station

Hidden Hill Station: भारत की सुंदर वादियों में बसे कई हिल स्टेशन हर साल लाखों देसी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. गर्मियों में जहां एक ओर लोग राहत पाने के लिए पहाड़ों की ओर रुख करते हैं. वहीं कुछ हिल स्टेशन ऐसे भी हैं. जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इन्हीं में से एक है उत्तराखंड का ‘चकराता’, जो अपनी खूबसूरती और अनोखे नियमों के लिए जाना जाता है.

चकराता में विदेशी नागरिकों का प्रवेश क्यों है वर्जित?

चकराता भारत का एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है. जहां विदेशी पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह बैन है. यह नियम किसी पर्यटन नीति के कारण नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों की वजह से लागू किया गया है. दरअसल चकराता में भारतीय सेना का एक बड़ा कैंटोनमेंट एरिया स्थित है. यहां मौजूद सैन्य गतिविधियों को गोपनीय रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेशी नागरिकों को इस क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती.

चकराता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

चकराता की स्थापना ब्रिटिश काल (1866 ई.) में की गई थी. अंग्रेजों ने इसे अपने सैन्य प्रशिक्षण और ठहराव के लिए बसाया था. समय के साथ यह जगह भारतीय सेना के अधीन आ गई और आज भी यहां सैन्य गतिविधियां जोरों पर हैं. इसी कारण चकराता आज भी आम पर्यटन स्थलों से बिल्कुल अलग नजर आता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

केवल भारतीयों के लिए खुला है यह हिल स्टेशन

इस हिल स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से भारतीय नागरिकों के लिए ही आरक्षित है. यानी अगर आप भारतीय हैं, तो आप इस सुंदर स्थल का आनंद ले सकते हैं. लेकिन विदेशी नागरिकों को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती.

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चकराता

चकराता को प्राकृतिक सुंदरता का खजाना भी कहा जा सकता है. यहां चारों ओर फैली हरियाली, बर्फ से ढके पहाड़, बहते झरने और ट्रैकिंग ट्रेल्स इसे एडवेंचर लवर्स के लिए खास बनाते हैं. यह क्षेत्र भीड़भाड़ से दूर, शांति और प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए आदर्श है.

चिरमिरी एक अद्भुत सनसेट पॉइंट

चकराता से लगभग 5 किलोमीटर दूर चिरमिरी नामक एक सुंदर स्थान स्थित है. जहां से आप सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं. यहां से नजर आता सूरज धीरे-धीरे पहाड़ियों के पीछे समा जाता है, जो किसी फिल्मी दृश्य जैसा अनुभव देता है. यह दृश्य देखने के लिए हर साल सैकड़ों भारतीय पर्यटक यहां पहुंचते हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

ट्रैकिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्वर्ग

अगर आप ट्रैकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं, तो चकराता आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यहां की ट्रैकिंग ट्रेल्स कठिनाई और रोमांच का अद्भुत संतुलन पेश करती हैं. साथ ही, प्राकृतिक झरनों और पक्षियों की चहचहाहट से यह अनुभव और भी खास बन जाता है.

चकराता कैसे पहुंचे?

  • हवाई मार्ग: सबसे निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट (देहरादून) है.
  • सड़क मार्ग: देहरादून से चकराता लगभग 90 किलोमीटर दूर है और यहां तक पहुंचने के लिए टैक्सी या बस सुविधा उपलब्ध है.
  • रेल मार्ग: नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है, जहां से चकराता के लिए टैक्सी ली जा सकती है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े