CG Pre DElEd Result 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने प्री डीएलएड 2025 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। साथ ही बोर्ड ने फाइनल आंसर-की और 206184 अभ्यर्थियों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी जारी की है।
22 मई को हुई थी परीक्षा
प्री डीएलएड और प्री बीएड दोनों परीक्षाएं 22 मई 2025 को आयोजित की गई थीं। प्री बीएड परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित हुई थी जबकि प्री डीएलएड परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक हुई थी। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में संपन्न हुई थी।
आपत्तियों के बाद जारी हुई फाइनल आंसर-की
CG Vyapam ने 10 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और छात्रों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई। जिसके आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
कैसे चेक करें CG Pre DElEd Result 2025
प्री डीएलएड रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:
- vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Result’ सेक्शन में जाएं और CG Pre DElEd Result 2025 पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा में इतने छात्रों ने लिया भाग
प्री डीएलएड परीक्षा के लिए लगभग 2.83 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से 206184 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड द्वारा प्राप्तांक के साथ कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित कर दी गई है। जिससे उम्मीदवार अपनी रैंकिंग और स्कोर की जांच कर सकते हैं।
इस बार घट सकती हैं सीटें
पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के 91 डीएलएड कॉलेजों में कुल 6720 सीटें थीं, लेकिन इस बार कई कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है। जिसके कारण सीटों की संख्या में कमी आ सकती है। यह प्रवेश प्रक्रिया को काफी प्रतिस्पर्धात्मक बना सकता है।
कब से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया?
अब रिजल्ट जारी होने के बाद बारी है काउंसलिंग प्रक्रिया की, जो संभावना है कि अगले माह से शुरू की जाएगी। पिछले साल चिप्स (CHiPS) के माध्यम से काउंसलिंग कराई गई थी, लेकिन इस बार किसी नई एजेंसी को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी कारण काउंसलिंग शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज रखें तैयार
काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए:
जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
प्री डीएलएड का स्कोर कार्ड
आधार कार्ड
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो