सीमेंट की कीमत हुई भारी बढ़ोतरी, नया घर बनाने वालों का बिगड़ सकता है बजट Cement Price Hike

Cement Price Hike: देशभर में मई महीने में सीमेंट के दामों में औसतन ₹3 प्रति बैग की बढ़त दर्ज की गई है. अप्रैल में गर्मी और कटाई के मौसम की वजह से मांग कमजोर रही. लेकिन मई में कुछ इलाकों में मांग में सुधार आने से कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं.

Q1FY26 में अब तक ₹12/बैग की वृद्धि

सीमेंट डीलर्स के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY26) में अब तक कुल ₹12 प्रति बैग की बढ़त देखी गई है. इसके बाद सीमेंट की राष्ट्रीय औसत कीमत ₹357 प्रति बैग पहुंच गई है. मांग अब भी स्थिर बनी हुई है. लेकिन कंपनियों ने कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है.

पूर्वी भारत में सबसे तेज बढ़ोतरी

पूर्वी भारत में सीमेंट की कीमतों में अप्रैल के मुकाबले मई में ₹12/बैग की मासिक और जनवरी-मार्च की तुलना में अप्रैल-जून में ₹25/बैग की तिमाही बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • रायपुर में सर्वाधिक ₹30/बैग की मासिक बढ़त
  • कोलकाता में आगे और बढ़ोतरी की संभावना
  • क्षेत्र की मौजूदा औसत कीमत ₹340/बैग

दक्षिण भारत में भी कीमतें बढ़ीं

दक्षिण भारत में सीमेंट की कीमतों में ₹5/बैग की मासिक और ₹30/बैग की तिमाही बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

  • मई की औसत कीमत ₹354/बैग
  • हैदराबाद और केरल में डिमांड अच्छी
  • बेंगलुरु में थोड़ी कमजोरी
  • Q1FY26 औसत: ₹351/बैग

उत्तर भारत में कीमतें स्थिर

उत्तर भारत में सीमेंट की कीमतें महीने-दर-महीने स्थिर बनी हुई हैं.

  • क्षेत्र की औसत कीमत ₹363/बैग
  • लुधियाना में पिछली बढ़ोतरी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई
  • गर्मी और मजदूरों की कमी से मांग पर असर

पश्चिम भारत में भी दाम स्थिर

पश्चिम भारत में मई में सीमेंट के दाम स्थिर रहे. लेकिन तिमाही आधार पर ₹6/बैग की वृद्धि दर्ज हुई है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • औसत कीमत ₹355/बैग
  • पुणे में ₹25/बैग तक और बढ़त की संभावना
  • हालांकि वर्तमान में मांग मध्यम स्तर पर बनी हुई है

इन शहरों में और महंगा हो सकता है सीमेंट

मौसम और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को देखते हुए कोलकाता और पुणे जैसे बाजारों में आगे भी सीमेंट की कीमतें बढ़ सकती हैं. मानसून से पहले कंस्ट्रक्शन तेज होता है, तो कंपनियां इस डिमांड को भुनाने के लिए रेट में और इजाफा कर सकती हैं.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े