भयंकर गर्मी में कार AC नही दे रहा कूलिंग, तो इन 5 टिप्स से बढ़ जाएगी कूलिंग Car AC Cooling Tips

Car AC Cooling Tips : देशभर में पड़ रही तेज गर्मी का असर न सिर्फ इंसानों पर पड़ता है, बल्कि वाहनों पर भी इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। इस साल गर्मी बहुत तेज है जिसकी वजह से काफी लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं अगर आप कार से ट्रेवल करते हैं और इस भयंकर गर्मी में AC अगर ठीक से काम करना बंद दे तो कार में 5 मिनट भी बैठना मुश्किल भरा हो जाता है।

गर्मी में सबसे ज्यादा खराब होता है कार का AC

गर्मियों में सबसे आम शिकायत होती है कि कार का AC सही से ठंडक नहीं दे रहा या अचानक बंद हो जाता है। इसकी वजह अक्सर देखभाल में लापरवाही होती है। अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो गर्मी में भी आपकी कार में हिमालय जैसी ठंडक महसूस की जा सकती है। यहां दिए जा रहे हैं 5 बेहद असरदार टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने कार AC की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं।

कूलेंट की जांच है सबसे पहली जरूरत

तेज गर्मी में कार का इंजन बहुत जल्दी गर्म होता है, जिससे AC की परफॉर्मेंस भी प्रभावित होती है। ऐसे में सबसे पहले कूलेंट की मात्रा और स्थिति की जांच करें। सही मात्रा में कूलेंट होने से इंजन ठंडा बना रहता है और कार ब्रेकडाउन से बचती है। साथ ही इससे AC बेहतर ठंडक देने में सक्षम होता है।

यह भी पढ़े:
up e challan payment rules टाइम पर चालान ना भरने वालों पर होगी कार्रवाई, देना पड़ेगा इतना जुर्माना E-challan Payment Rules

कार में बैठते ही AC ऑन करना न बनाएं आदत

कई लोग कार में बैठते ही सीधा AC चालू कर देते हैं, जो कि एक गलत आदत है। इससे AC पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और ठंडक आने में ज्यादा समय लगता है। बेहतर होगा कि सबसे पहले सभी खिड़कियों को नीचे रोल करें, AC को फ्रेश एयर मोड पर रखें और ब्लोअर चलाएं।

2 मिनट बाद AC को ऑन करें और खिड़कियों को बंद कर दें, फिर रीसर्कुलेशन मोड चालू करें। इससे हवा पहले से ठंडी रह जाती है और कूलिंग तेजी से होती है।

कार को छांव में पार्क करना है स्मार्ट तरीका

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का AC जल्दी और अच्छी ठंडक दे, तो उसे सीधी धूप में पार्क न करें। धूप में खड़ी कार का कैबिन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, जिससे AC को केबिन ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जहां तक संभव हो, छांव में या किसी कवर के नीचे कार पार्क करें, इससे इंटीरियर की गर्मी कम रहेगी।

यह भी पढ़े:
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की हुई मौज, DHBVN ने शुरू की नई तकनीक Power Line Maintenance Machine

AC की समय-समय पर सर्विस कराना न भूलें

गर्मी शुरू होते ही केवल कार की सर्विस नहीं, बल्कि AC की सर्विस भी जरूरी होती है। नियमित सर्विस से AC की गैस की मात्रा, ट्यूब की सफाई और वॉल्व की स्थिति जांची जाती है। अगर गैस कम हो तो टॉप-अप करवा लें और सुनिश्चित करें कि फिल्टर और पाइपलाइन साफ हैं। इससे AC की कूलिंग बेहतर और स्थायी हो जाती है।

विंडो शेड्स से गर्मी को कहें अलविदा

गर्मी में कार के कांच से सीधी धूप अंदर आती है, जिससे इंटीरियर तेजी से गर्म होता है। इसे रोकने के लिए कार की सभी विंडो पर सनशेड्स लगवाएं। बाजार में ₹250-300 में 4 विंडो शेड्स का सेट आसानी से उपलब्ध है। इनके इस्तेमाल से केबिन में गर्मी कम बनी रहती है और AC पर लोड भी घटता है।

इन आसान उपायों से पाएं बर्फ जैसी ठंडक

इन 5 आसान और कारगर उपायों को अपनाकर आप गर्मी में भी अपनी कार को कूल और आरामदायक बना सकते हैं। याद रखें, कार के AC की देखभाल करना सिर्फ सवारी को आरामदायक बनाने का तरीका नहीं, बल्कि गाड़ी की लाइफ और एफिशिएंसी बढ़ाने का भी एक अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़े:
Chhattisgarh Public Holiday 26,27 और 28 अगस्त की छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर Public Holiday

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े