20 वीं किस्त को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रूपए PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता देती है। हाल ही में 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से इस योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। अब सभी लाभार्थी किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। आइए जानते हैं कब तक मिल सकती है अगली किस्त और क्या है इसके नियम।

जून में आ सकती है अगली किस्त

19वीं किस्त फरवरी में जारी की गई थी। योजना के नियमों के अनुसार, हर चार महीने पर ₹2,000 की किस्त किसानों को दी जाती है। इस हिसाब से अब 20वीं किस्त जून 2025 में किसी भी समय आ सकती है। हालांकि सरकार ने अब तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। जैसे ही तारीख तय होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी जाएगी।

पीएम किसान योजना के लाभ

PM-KISAN योजना के तहत केंद्र सरकार हर पात्र किसान को साल में ₹6,000 देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है — हर चार महीने में ₹2,000। यह पैसा डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खाते में भेजा जाता है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनी रहती है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

ई-केवाईसी क्यों जरूरी है?

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो eKYC कराना अनिवार्य है। बिना eKYC के आपको अगली किस्त नहीं मिल सकती। eKYC दो तरीकों से की जा सकती है:

  • OTP के जरिए: योजना की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर
  • बायोमेट्रिक के जरिए: नजदीकी CSC केंद्र (जन सेवा केंद्र) पर जाकर

लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM-KISAN लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं
  • दाएं ओर दिए गए ‘Beneficiary List’ ऑप्शन पर क्लिक करें
  • राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें
  • अब आपके पंचायत या गांव के सभी लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

किन्हें मिलती है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जो:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • eKYC पूरा कर चुके हों
  • भारत के नागरिक हों
  • उनके नाम पर कृषि योग्य भूमि हो
  • सरकारी या आयकरदाता न हों (कुछ अपवादों को छोड़कर)

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े