रेल्वे स्टेशन पर 50 रुपए में मिलेगी VIP सुविधाएं, इस स्टेशन पर शुरू हुआ VIP लाउंज VIP Lounge Facilities

VIP Lounge Facilities: भोपाल रेलवे स्टेशन के यात्रियों को अब इंतजार के समय बोरियत नहीं होगी. बल्कि वह लाउंज में आराम और मनोरंजन दोनों का आनंद ले सकेंगे. प्लेटफॉर्म नंबर-1 की नई बिल्डिंग में आईआरसीटीसी द्वारा बुधवार से एग्जीक्यूटिव लाउंज की शुरुआत की गई है. जहां कम कीमत में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

सिर्फ 50 रुपए में मिलेगा एसी हॉल

लाउंज का प्रवेश शुल्क मात्र 50 रुपए है. जिसमें यात्रियों को एसी हॉल, आरामदायक सोफे, चाय/कॉफी, कुकीज, अखबार और मैगजीन, फ्री WiFi, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, LED टीवी और डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को भीड़-भाड़ और गर्मी से राहत देते हुए उन्हें एक आरामदायक और सुखद वातावरण देना है.

100 रुपए में मिलेगी नहाने की सुविधा

लाउंज में सफर की थकान दूर करने के लिए विशेष 100 रुपए में स्नान (Shower Facility) की व्यवस्था की गई है. इससे यात्रियों को होटल में रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे सफर के बाद तरोताजा होकर आगे का सफर करना चाहते हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

200 रुपए में मिलेगा स्वादिष्ट शाकाहारी बुफे

लाउंज में यात्रियों के लिए 200 रुपए में अनलिमिटेड शाकाहारी बुफे की सुविधा भी दी जा रही है. इस बुफे में कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज शामिल हैं जैसे:

  • इडली-सांभर
  • बड़ा
  • छोले-भटूरे
  • वेज बिरयानी
  • पास्ता
  • फ्रेंच फ्राइज
  • वेज थाली आदि

इससे स्टेशन पर रुकना केवल इंतजार नहीं. बल्कि एक स्वादिष्ट अनुभव बन जाएगा.

बच्चों और परिवारों के लिए गेमिंग की भी व्यवस्था

IRCTC ने लाउंज को केवल एक वेटिंग रूम की तरह नहीं, बल्कि एक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया है. यात्रियों खासकर बच्चों और परिवारों के लिए लूडो, केरम, सांप-सीढ़ी जैसे गेम उपलब्ध कराए गए हैं ताकि स्टेशन पर समय बिताना दिलचस्प और यादगार बन सके.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

डिजिटल सुविधाओं से लैस है नया लाउंज

लाउंज को पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट बनाया गया है. यहां डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी, LED टीवी पर लाइव मनोरंजन, फ्री WiFi और चार्जिंग पॉइंट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.

IRCTC और रेलवे की साझा पहल

इस सुविधा को IRCTC और रेलवे प्रशासन की संयुक्त पहल के तहत शुरू किया गया है. भोपाल मंडल के सीनियर DCM सौरभ कटारिया ने बताया कि इस लाउंज का उद्देश्य यात्रियों को पारंपरिक प्रतीक्षालय से ऊपर जाकर होटल जैसी सेवा देना है, वो भी कम शुल्क पर.

ट्रैवल के अनुभव को बदलेगा यह लाउंज

यह पहल न सिर्फ यात्रियों को आरामदायक सुविधा देने में मदद करेगी. बल्कि रेल यात्रा को और अधिक प्रीमियम और सुखद बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अब लोगों को लंबा इंतजार भी एक आरामदायक ब्रेक जैसा लगेगा.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

और स्टेशन पर भी शुरू होंगे ऐसे लाउंज

IRCTC की योजना है कि देश के अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी इसी तरह के एग्जीक्यूटिव लाउंज खोले जाएं. जहां यात्रा के दौरान लोग कम शुल्क में होटल जैसी सुविधाओं का आनंद उठा सकें. इससे रेल यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े