फुल स्पीड में AC चलेगा तो भी कम आएगा बिल, बहुत कम लोग जानते है ये सीक्रेट बात AC Electricity Saving Tips

AC Electricity Saving Tips: गर्मियों की तपिश से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग एयर कंडीशनर (AC) का सहारा लेते हैं. लेकिन जहां एक ओर यह ठंडक देता है. वहीं दूसरी ओर बिजली का बढ़ता बिल अक्सर परेशान कर देता है. अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों में AC का आरामदायक अनुभव मिले और बिजली का बिल भी काबू में रहे, तो आपको कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाने होंगे.

1. सही तापमान सेट करें

AC को हमेशा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करें. विशेषज्ञों के अनुसार हर एक डिग्री कम करने पर बिजली की खपत करीब 6% तक बढ़ जाती है. 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान न सिर्फ ठंडक देता है. बल्कि यह उपयुक्त ऊर्जा खपत भी सुनिश्चित करता है.

2. AC की नियमित सर्विसिंग कराएं

एसी की समय-समय पर सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी है. गंदे फिल्टर, कॉइल और यूनिट की सफाई न होने पर कूलिंग क्षमता घट जाती है. जिससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. साल में कम से कम एक बार सर्विसिंग जरूर कराएं और यदि इस्तेमाल अधिक हो तो दो बार कराना बेहतर होगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

3. खिड़की और दरवाजे बंद रखें

AC चालू करते समय ध्यान रखें कि कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाजे ठीक से बंद हों. धूप से बचाव के लिए पर्दों का उपयोग करें ताकि सूरज की सीधी रोशनी अंदर न आए. इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा और AC को लगातार चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिससे बिजली की बचत होगी.

4. टाइमर का समझदारी से उपयोग करें

अक्सर रात में सोते समय हम AC को जरूरत से ज्यादा देर तक चलने देते हैं. जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. यदि आपके AC में टाइमर फीचर है, तो उसे जरूर इस्तेमाल करें. सोने से पहले टाइमर सेट करें ताकि कुछ घंटों बाद AC अपने आप बंद हो जाए. यह आदत न सिर्फ बिजली बचाएगी बल्कि स्वस्थ नींद में भी मदद करेगी.

5. इनवर्टर AC का करें चयन

अगर आप नया AC खरीदने का सोच रहे हैं तो इनवर्टर तकनीक वाले AC को प्राथमिकता दें. यह सामान्य AC के मुकाबले कम बिजली खर्च करता है. क्योंकि यह कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार एडजस्ट करता है. इससे लगातार ठंडक भी बनी रहती है और बिजली का बिल भी नियंत्रण में रहता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

अतिरिक्त सुझाव जो आपकी मदद करेंगे

  • सीलिंग फैन के साथ AC का उपयोग ठंडक को पूरे कमरे में बेहतर तरीके से फैलाता है.
  • AC के फिल्टर को हर 15 दिन में साफ करें, खासकर धूलभरे इलाकों में.
  • कमरे की छत को इंसुलेटेड या सफेद रंग से पेंट कराना भी तापमान नियंत्रित करने में मदद करता है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े