एसी को रिमोट से बंद करते है तो सावधान, जाने इसके क्या है बड़े नुकसान AC Use Tips

AC Use Tips: अगर आप भी रोजाना एयर कंडीशनर (AC) को केवल रिमोट से बंद करते हैं और मान लेते हैं कि अब बिजली की खपत बंद हो गई, तो आप एक आम लेकिन बड़ी गलती कर रहे हैं. इस आदत के चलते आपके बिजली बिल में छिपा हुआ खर्च लगातार बढ़ता रहता है.

रिमोट से ऑफ करने के बाद भी चलता रहता है करंट

जब आप AC को रिमोट से बंद करते हैं तो केवल इंडोर यूनिट की LED लाइट बंद होती है. परंतु AC की बाहरी यूनिट यानी आउटडोर यूनिट, खासतौर से जब उसमें कोई तकनीकी खराबी या PCB रिले स्विच में दिक्कत होती है, तब भी बिजली खपत करना जारी रखती है.

PCB रिले स्विच की खराबी बन सकती है कारण

पुराने या बार-बार उपयोग किए गए एयर कंडीशनर में अक्सर ऐसा होता है कि रिले स्विच पूरी तरह से बंद नहीं होता. इस स्थिति में, आउटर यूनिट चालू बनी रह सकती है. जिससे लगता है कि AC बंद है. लेकिन असल में वह बिजली की खपत करता रहता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

बिजली की खपत रोकने के लिए अपनाएं यह तरीका

इस परेशानी से बचने के लिए सबसे सही तरीका यह है कि AC को पहले रिमोट से बंद करें और उसके बाद दीवार पर लगे स्विच या प्लग से मेन सप्लाई भी काट दें. इससे AC को जाने वाली बिजली पूरी तरह बंद हो जाएगी और आपकी जेब पर असर भी नहीं पड़ेगा.

रिमोट के बाद प्लग से काटना क्यों जरूरी है?

AC के स्मार्ट फीचर्स, डिस्प्ले यूनिट और सेंसर कम बिजली में भी काम करते रहते हैं. जब तक कि उन्हें पूरी तरह बिजली से अलग न किया जाए. यानी रिमोट से ऑफ करने के बावजूद ये सिस्टम बैकग्राउंड में बिजली की खपत करते रहते हैं.

बिजली बिल में अंतर महसूस होगा

अगर आप यह आदत बदल लेते हैं और हर बार AC के प्लग को भी स्विच से बंद करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आप अपने बिजली बिल में फर्क साफ महसूस करेंगे. यह एक छोटी सी सावधानी. लेकिन लंबे समय में बड़ा फायदा देने वाली हो सकती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े