Bank Holiday 2025: अगर आप मई में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले इस महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. मई 2025 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिसमें साप्ताहिक अवकाश और राज्यवार त्योहार शामिल हैं.
मई महीने में कितने वीकेंड पर बंद रहेंगे बैंक?
मई 2025 में 6 दिन बैंक साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे:
- रविवार – 4, 11, 18, 25 मई
- दूसरा शनिवार – 10 मई
- चौथा शनिवार – 24 मई
इन तारीखों पर सभी सरकारी और अधिकांश निजी बैंक बंद रहेंगे.
राज्यवार छुट्टियों की लिस्ट
मई में विभिन्न राज्यों में स्थानीय पर्वों और खास अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई की अधिसूचना के अनुसार कुछ प्रमुख तारीखें और छुट्टियों के कारण नीचे दिए गए हैं:
- 1 मई (गुरुवार): मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस – मुंबई, नागपुर, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना समेत कई शहरों में बैंक बंद
- 9 मई (शुक्रवार): रवींद्रनाथ टैगोर जयंती – कोलकाता
- 12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा – दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, रांची, कोलकाता, जम्मू, रायपुर आदि शहरों में
- 16 मई (शुक्रवार): राज्य दिवस – गंगटोक
- 26 मई (सोमवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती – अगरतला
- 29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती – शिमला
किस राज्य में कौन-सी तारीख को बैंक रहेंगे बंद?
तारीख | कारण | प्रभावित शहर/राज्य |
---|---|---|
1 मई | मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस | मुंबई, नागपुर, पटना, चेन्नई, गुवाहाटी, बेंगलुरु आदि |
9 मई | रवींद्रनाथ टैगोर जयंती | कोलकाता |
12 मई | बुद्ध पूर्णिमा | दिल्ली, भोपाल, रांची, जम्मू, रायपुर, लखनऊ आदि |
16 मई | राज्य दिवस | गंगटोक |
26 मई | काजी नजरुल इस्लाम जयंती | अगरतला |
29 मई | महाराणा प्रताप जयंती | शिमला |
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी
हालांकि इन तारीखों पर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. लेकिन ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं के जरिए अपने लेन-देन कर सकेंगे. ये सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी.