आज 3 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक, इन राज्यों में बैंक छुट्टी की हुई घोषणा Today Bank Holiday

Today Bank Holiday: आज यानी 3 जुलाई 2025 को खर्ची पूजा के चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार यह अवकाश केवल त्रिपुरा राज्य में प्रभावी रहेगा। ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं।

खर्ची पूजा त्रिपुरा का प्रमुख त्योहार

खर्ची पूजा त्रिपुरा राज्य का एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो 14 देवताओं की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसे अमावस्या के आठवें दिन जुलाई माह में मनाया जाता है। इस दिन का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व इतना ज्यादा है कि सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं। इस वर्ष खर्ची पूजा 3 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है।

आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद?

आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, बैंक हॉलिडे राज्य विशेष होते हैं। आज केवल त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे, बाकी भारत के सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसलिए यदि आप त्रिपुरा में नहीं रहते, तो आप बैंक से जुड़े कामकाज निश्चिंत होकर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जुलाई 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगर आप इस महीने किसी महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य की योजना बना रहे हैं, तो RBI द्वारा जारी जुलाई की छुट्टियों की सूची पर एक नजर जरूर डालें:

  • 5 जुलाई (शनिवार): गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 6 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 12 जुलाई (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद
  • 13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 14 जुलाई (सोमवार): बेह दीनखलाम, मेघालय में बैंक बंद
  • 16 जुलाई (बुधवार): हरेला पर्व, उत्तराखंड में बैंक बंद
  • 17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत की पुण्यतिथि, मेघालय में बैंक बंद
  • 19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा, त्रिपुरा में बैंक बंद
  • 20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 26 जुलाई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद
  • 27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 28 जुलाई (सोमवार): द्रुक्पा त्शे-जी, सिक्किम में बैंक बंद

बैंक की छुट्टी पर भी मिलेंगी ये डिजिटल सुविधाएं

अगर किसी दिन बैंक बंद भी हों, तो ग्राहकों के लिए कई डिजिटल सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहती हैं। इनमें शामिल हैं:

  • UPI ट्रांजैक्शन और नेट बैंकिंग सेवा
  • ATM से नकद निकासी और मिनी स्टेटमेंट सुविधा
  • क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट

इसलिए छोटे लेन-देन और डिजिटल भुगतान के लिए बैंक की छुट्टी बाधा नहीं बनती।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

क्यों होती हैं राज्यवार बैंक छुट्टियां?

RBI हर साल ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। यह लिस्ट अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, त्योहार और परंपराओं के अनुसार तय होती है। इसका अर्थ यह है कि हर राज्य की बैंकिंग छुट्टियां अलग होती हैं।

इस एक्ट के अनुसार चेक क्लियरिंग और अन्य दस्तावेजी कार्य छुट्टी के दिन नहीं होते। इसलिए अगर आपका कोई बड़ा ट्रांजैक्शन या इनकम टैक्स से जुड़ा मामला पेंडिंग है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही आगे की प्लानिंग करें।

इनकम टैक्स रिफंड से जुड़ी अहम चेतावनी

हाल ही में सरकार ने यह साफ कर दिया है कि यदि टैक्सपेयर्स के दस्तावेज़ों की जांच पूरी नहीं हुई, तो इनकम टैक्स रिफंड नहीं जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन लोगों को रिफंड की उम्मीद है। उन्हें अपने ITR से जुड़े सभी विवरण जल्द से जल्द सही करवाने चाहिए। ताकि किसी छुट्टी या प्रक्रिया में देरी का असर रिफंड पर न पड़े।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े