5,6 और 7 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक, इन राज्यों में हुआ बैंक छुट्टी का ऐलान Bank Holiday

Bank Holiday: अगर आप जुलाई 2025 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से प्लानिंग करना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे की सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार साथ ही राज्यवार धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व शामिल हैं।

जुलाई 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट

जुलाई महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे, इसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:

तारीखदिनअवकाश का कारणप्रभावित क्षेत्र
3 जुलाईगुरुवारखारची पूजात्रिपुरा (अगरतला)
5 जुलाईशनिवारगुरु हरगोबिंद जयंतीजम्मू और श्रीनगर
6 जुलाईरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
7 जुलाईसोमवारमुहर्रमअधिकांश राज्य
12 जुलाईशनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में
13 जुलाईरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
14 जुलाईसोमवारबेह डीन्खलाममेघालय (शिलांग)
16 जुलाईबुधवारहरेला पर्वउत्तराखंड (देहरादून)
17 जुलाईगुरुवारयू तिरोत सिंह पुण्यतिथिमेघालय (शिलांग)
19 जुलाईशनिवारकेर पूजात्रिपुरा (अगरतला)
20 जुलाईरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
26 जुलाईशनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
27 जुलाईरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में

कुछ स्रोतों में 28 जुलाई को सिक्किम (गंगटोक) में द्रुकपा त्से-जी के कारण बैंक अवकाश का उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सावन का महीना, त्योहारों की भरमार

जुलाई में सावन का आगमन होता है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान उत्तर भारत में हरियाली अमावस्या (24 जुलाई), हरियाली तीज (27 जुलाई), और नाग पंचमी (29 जुलाई) जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। हालांकि ये सभी राष्ट्रीय बैंक अवकाश में शामिल नहीं होते। लेकिन स्थानीय बैंक शाखाएं इन अवसरों पर राज्य सरकार के आदेशानुसार बंद हो सकती हैं।

बैंक की छुट्टियों में डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

यदि किसी दिन आपकी बैंक शाखा बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे – UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम – 24×7 चालू रहेंगी। आप इन सेवाओं के माध्यम से आसानी से:

  • पैसे भेज सकते हैं,
  • बिल भर सकते हैं,
  • बैलेंस चेक कर सकते हैं,
  • और लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।

इसलिए बैंक की छुट्टियों में भी आपकी बैंकिंग रुकने वाली नहीं है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

बड़ी लेनदेन से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

अगर आप कोई बड़ा फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, लोन अप्रूवल, चेक क्लीयरेंस, या डिमांड ड्राफ्ट से जुड़ा कार्य कराना चाहते हैं, तो बैंक अवकाश की लिस्ट देखकर ही प्लानिंग करें। खासकर उन कामों के लिए, जिनमें शाखा में जाकर हस्ताक्षर या दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े