11,14 और 15 जून की बैंक छुट्टी, इस हफ्ते 3 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी Bank Holiday

Bank Holiday: अगर आप 11 जून को बैंक में कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार बुधवार 11 जून 2025 को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसका कारण संत कबीर जयंती और बौद्ध पर्व सागा दावा है. जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है.

किन शहरों में रहेगा बैंक अवकाश?

11 जून को शिमला और गंगटोक में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. शिमला (हिमाचल प्रदेश यहां पर संत कबीर जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा. गंगटोक (सिक्किम यहां सागा दावा जो बौद्ध धर्म का प्रमुख पर्व है, मनाया जाएगा. इन धार्मिक पर्वों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर RBI ने बैंकिंग अवकाश घोषित किया है.

जानें कबीर जयंती और सागा दावा का महत्व

संत कबीर जयंती

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

संत कबीरदास 15वीं शताब्दी के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे. उन्होंने समाज में व्याप्त जाति-पाति, अंधविश्वास और धार्मिक पाखंड के खिलाफ आवाज उठाई. उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और इस दिन उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है.

सागा दावा

यह बौद्ध धर्म का अत्यंत पावन पर्व है, जो भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है. सिक्किम जैसे राज्यों में इसे अत्यंत धार्मिक श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

जून में और किन तारीखों पर बैंक रहेंगे बंद?

जून 2025 में कई दिन ऐसे हैं जब बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी. इनमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय अवकाशों के साथ-साथ साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं. यहां देखिए जून महीने की बैंक छुट्टियों की पूरी सूची:

  • 11 जून (बुधवार): कबीर जयंती और सागा दावा (शिमला, गंगटोक)
  • 14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
  • 15 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 21 जून (शुक्रवार): वट पूर्णिमा – महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बैंक बंद
  • 22 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 26 जून (बुधवार): जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
  • 29 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 30 जून (सोमवार): रेम्ना नी – मिजोरम के आइजोल में बैंक अवकाश

इस सप्ताह कुल तीन दिन नहीं मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं

इस सप्ताह 11 जून, 14 जून और 15 जून को बैंक बंद रहेंगे.

  • 11 जून (बुधवार): शिमला और गंगटोक में छुट्टी
  • 14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार
  • 15 जून (रविवार): नियमित साप्ताहिक अवकाश

इसलिए अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी कार्य करना चाहते हैं तो इन तारीखों से पहले या बाद में योजना बनाएं.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि छुट्टियों के दौरान फिजिकल ब्रांच सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, एटीएम और डिजिटल पेमेंट सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी. इसलिए आप जरूरत पड़ने पर डिजिटल माध्यम से बैंकिंग कार्य कर सकते हैं.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े