हरियाणा के इस जिले में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, डीसी ने दिए सख्त निर्देश School Holiday

School Holiday: हरियाणा के अंबाला जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिला प्रशासन ने 8 और 9 मई को सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं. यह फैसला जिला उपायुक्त (DC) अंबाला द्वारा लिया गया है, जो जिले में सुरक्षा और आपात हालात को देखते हुए लागू किया गया है.

सीएम नायब सैनी ने रद्द किए अपने सारे कार्यक्रम

राज्य की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और हालात की निगरानी में जुट गए हैं.

स्वास्थ्य, पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. यह कदम आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत उठाया गया है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट से परखी गई तैयारियां

7 मई को पूरे हरियाणा में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी.

  • पहले मॉक ड्रिल की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की आपातकालीन तैयारियों को परखा गया.
  • इसके बाद ब्लैकआउट की प्रक्रिया को भी लागू किया गया, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने की प्रभावशीलता का परीक्षण किया जा सके.

क्यों लिया गया स्कूल बंद करने का फैसला?

  • प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अंबाला में संभावित आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
  • इस दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा.
  • बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को 2 दिन के लिए बंद किया गया है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े