School Holidays: अंबाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अंबाला में आज और कल और सोमवार को रविवार को स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं. ये आदेश डीसी अंबाला की ओर से जारी किए गए हैं. प्रशासन ने यह फैसला जिले में बने संवेदनशील हालात को देखते हुए लिया है.
स्थिति गंभीर मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए अपने सभी सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. सीएम कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि वे खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और हर पल प्रशासन से अपडेट ले रहे हैं.
सभी जरूरी विभागों की छुट्टियां रद्द
हालात को संभालने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं ताकि किसी भी समय पूरी ताकत के साथ प्रतिक्रिया दी जा सके.
युद्ध जैसी तैयारी मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट भी कराया गया
इससे पहले 7 मई को पूरे हरियाणा में युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी की गई थी. राज्य भर में मॉक ड्रिल करवाई गई और इसके बाद ब्लैकआउट भी कराया गया था. ताकि आपात स्थिति में लोगों और सिस्टम की प्रतिक्रिया की जांच की जा सके. यह अभ्यास प्रशासन की सतर्कता और सजगता का संकेत देता है.
लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने नागरिकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है. सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से अफवाहें फैलाने से बचने को कहा गया है. यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि देखता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है.