हरियाणा-पंजाब के इन जिलों में सभी स्कूल बंद, इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द School Holidays

School Holidays: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक की. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के 15 से अधिक शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की. लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया. इस स्थिति के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं.

हरियाणा में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

हरियाणा के मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर राज्य के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं. यह फैसला राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत लिया गया है.

चंडीगढ़ में 2 दिन सभी स्कूल बंद

चंडीगढ़ प्रशासन ने 9 और 10 मई को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं. स्कूलों ने व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट्स के माध्यम से अभिभावकों को सूचना भेज दी है. प्रशासन ने बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

पंचकूला में सोमवार तक स्कूल बंद

पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें और सतर्कता बनाए रखें.

हाईकोर्ट में 9 मई को ‘नो वर्क डे’ घोषित

हाईकोर्ट प्रशासन ने 9 मई को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया है. मानद सचिव गगनदीप जम्मू ने कहा कि संवेदनशील हालात, संभावित खतरे और ब्लैकआउट की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

ब्लैकआउट और सायरन से गूंजे चंडीगढ़-पंचकूला

चंडीगढ़ और पंचकूला में समय-समय पर सायरन बजाए जा रहे हैं और रात में ब्लैकआउट की स्थिति लागू की गई.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • रात 12 बजे डीसी द्वारा लाइट बहाल करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया.
  • नागरिकों से स्वैच्छिक ब्लैकआउट का पालन करने की अपील की गई है.

डीसी का नागरिकों से आग्रह

चंडीगढ़ उपायुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सायरन की आवाज सुनते ही तुरंत प्रतिक्रिया दें,

  • और प्रशासन की ओर से दी गई सभी सलाहों का पालन करें.
  • सभी लाइटें बंद कर दें,
  • बाहर या छतों पर जाने से बचें,

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े