इन जिलों में 3 दिन सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, ऑपरेशन सिंदूर के चलते आदेश जारी School Holidays

School Holidays: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई को एक आक्रामक और सटीक दिशा देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की है. इस ऑपरेशन के चलते पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में सभी स्कूल-कॉलेज 3 दिन तक बंद रहेंगे, जबकि फाजिल्का में अगले आदेश तक शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. यह जानकारी संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर द्वारा साझा की गई.

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सर्जिकल जवाब

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने 6 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए. ये हमले पूरी तरह योजनाबद्ध और सटीक थे. जिन्हें रणनीतिक खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया.

IAF की एयरस्ट्राइक से तबाह हुए 9 आतंकी ठिकाने

रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय एजेंसियों को यह पुख्ता इनपुट मिला था कि इन ठिकानों पर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के शीर्ष नेता छिपे हुए हैं. ये आतंकी भारत में बड़े हमलों की योजना बना रहे थे. जिसे समय रहते विफल कर दिया गया.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सिर्फ आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान की सैन्य या नागरिक संरचनाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. जिससे यह स्पष्ट होता है कि भारत का उद्देश्य युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद का खात्मा है.

ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य और संकेत

इस कार्रवाई के जरिए भारत ने साफ संदेश दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है और किसी भी आतंकी मंसूबे को पनपने नहीं देगा. साथ ही यह ऑपरेशन भारत की रणनीतिक क्षमता और आतंकवाद विरोधी नीति को भी दर्शाता है. जिसमें सटीकता, संयम और लक्ष्य स्पष्टता शामिल है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े