मई-जून की गर्मी में बीयर की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, इस शहर में मात्र 43 दिनों में बिकी 25 करोड़ की बीयर UP Beer Sale 2025

UP Beer Sale 2025: अलीगढ़ जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है. तापमान में लगातार वृद्धि के चलते लोग हीटवेव से राहत पाने के लिए तमाम तरीके अपना रहे हैं. कोई नींबू-पानी, कोई लस्सी और छाछ तो कोई ठंडी बीयर से गर्मी को मात देने में जुटा है. इसी वजह से इस बार जिले में बीयर की बिक्री में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया है.

आबकारी विभाग को मिला तगड़ा राजस्व लाभ

जिला आबकारी विभाग के अनुसार मई और जून 2025 में अब तक अलीगढ़ में लोगों ने करीब 25.85 करोड़ रुपये की बीयर गटक ली है. यह पिछले साल की तुलना में लगभग 3 करोड़ रुपये ज्यादा है. गर्मी ने जहां आमजन को परेशान किया. वहीं मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप और बार मालिकों के लिए ये दिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेल्स लेकर आए.

रामघाट रोड से लेकर एटा चुंगी तक बिक्री में जबरदस्त उछाल

रामघाट रोड, आगरा रोड, मथुरा रोड, एटा चुंगी और अन्य प्रमुख इलाकों की कंपोजिट शॉप्स पर बीयर की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. हर जगह बीयर की मांग इतनी बढ़ी कि स्टॉक की भरपाई करना भी दुकानदारों के लिए चुनौती बन गया.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सालाना तुलना में बड़ी वृद्धि दर्ज

पिछले साल मई में जहां 19 करोड़ रुपये की बीयर बिकी थी. वहीं इस साल मई में भी उतनी ही बिक्री दर्ज की गई. लेकिन जून के पहले 11 दिनों में इस बार बीयर की बिक्री 6.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो कि पिछले साल की 6.30 करोड़ के मुकाबले काफी अधिक है.

बीयर केन की बिक्री के आंकड़े भी चौंकाने वाले

बीयर की खपत केवल रुपये में ही नहीं. बल्कि संख्या में भी बड़ी तेजी से बढ़ी है. पिछले और इस साल की तुलना में बीयर केन की बिक्री इस प्रकार रही:

मई 2024 में:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • 20 लाख 6 हजार 285 बीयर केन बिके

मई 2025 में:

  • 24 लाख 1 हजार 606 बीयर केन बिके

11 जून 2024 तक:

  • 7 लाख 96 हजार 384 बीयर केन

11 जून 2025 तक:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • 8 लाख 66 हजार 434 बीयर केन

यह आंकड़े बताते हैं कि इस साल बीयर की खपत में 19.7% की वृद्धि हुई है.

क्या कहता है आबकारी विभाग?

जिला आबकारी अधिकारी डी.के. गुप्ता ने बताया कि इस साल भीषण गर्मी और लोगों की खरीदने की क्षमता में बढ़ोतरी के चलते बीयर की बिक्री में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि विभाग को इससे अच्छा राजस्व भी मिला है और बीयर की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े