AC Tips and Tricks: भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए लोग लगातार एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग करते हैं, लेकिन कुछ आम गलतियां उन्हें भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसी ही एक गलती है — AC को लंबे समय तक लगातार चलाना और समय पर बंद न करना.
बाहर जाते समय भी एसी चालू छोड़ना बन सकता है खतरा
कई लोग थोड़ी देर के लिए बाहर जाते समय AC बंद नहीं करते. ताकि लौटने पर कमरा ठंडा मिले. लेकिन ये आदत न केवल बिजली का नुकसान करती है बल्कि एसी को भी नुकसान पहुंचा सकती है.
AC को कितनी देर चलाना चाहिए?
AC कितनी देर तक चलाया जा सकता है, यह आपके कमरे के आकार और एसी की क्षमता (टन) पर निर्भर करता है.
- 1 टन का AC अगर छोटे कमरे में लगा है, तो इसे 8–10 घंटे तक चलाया जा सकता है.
- 1.5 या 2 टन का AC बड़े कमरे में है, तो 12 घंटे तक चलाना सुरक्षित है.
- इसके बाद AC को कुछ देर के लिए बंद कर देना चाहिए ताकि उसे आराम और ठंडा होने का समय मिल सके.
लगातार चलने से AC में आ सकती है ओवरहीटिंग की समस्या
किसी भी डिवाइस की तरह, AC भी अगर लगातार चलता रहे, तो उसमें ओवरहीटिंग होने लगती है.
- ओवरहीटिंग से एसी के कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और आग लगने जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं.
- इससे डिवाइस को स्थायी नुकसान हो सकता है और आपकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है.
क्यों जरूरी है एसी को ब्रेक देना?
- AC को लगातार कई घंटे चलाने से उसके भीतरी पुर्जे गर्म हो जाते हैं.
- इससे कंप्रेसर और अन्य पार्ट्स को ठंडा होने का समय मिलेगा और एसी की उम्र भी बढ़ेगी.
- इसीलिए, 8-12 घंटे की रेंज के बाद उसे कम से कम 1–2 घंटे के लिए बंद कर देना चाहिए.