AC Remote Smart Use: गर्मियों के मौसम में AC चलाना आम बात हो गई है. लेकिन उसके साथ बढ़ता है बिजली बिल का बोझ. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि दिन-रात ठंडी हवा का मजा लें और बिजली बिल कम आए, तो आपको अपने AC के रिमोट कंट्रोल पर मौजूद एक खास बटन के बारे में जानना बेहद जरूरी है. यह बटन कुछ कंपनियों के AC में अलग-अलग नामों से होता है. लेकिन काम एक ही करता है—बिजली की बचत.
AC रिमोट का सबसे अनदेखा लेकिन असरदार बटन
ज्यादातर लोग AC खरीदते समय उसके टन क्षमता, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कूलिंग स्पीड जैसे फीचर्स पर ध्यान देते हैं. लेकिन रिमोट कंट्रोल में मौजूद फीचर्स की ओर ध्यान नहीं देते. AC के लगभग सभी अहम फंक्शन रिमोट से ही ऑपरेट होते हैं. इसी रिमोट में एक ऐसा बटन छुपा होता है जो सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आपका बिजली बिल 50% तक कम कर सकता है.
अलग-अलग नाम, एक ही काम
यह बटन कंपनियों के अनुसार अलग-अलग नामों से आता है:
- LG AC में इसे “4 in 1” मोड कहा जाता है.
- Daikin AC में इसे “Econo Mode” नाम दिया गया है.
- कुछ कंपनियां इसे “Power Save”, “Smart Energy”, या “Compressor Control” नाम से भी दर्शाती हैं.
चाहे नाम कुछ भी हो, इनका उद्देश्य कंप्रेसर की पावर को कम करना और बिजली की खपत घटाना है.
क्या होता है कंप्रेसर कंट्रोल बटन
इस बटन का इस्तेमाल इन्वर्टर AC में किया जा सकता है, जो आजकल अधिकांश घरों में लगाए जा रहे हैं. इन्वर्टर टेक्नोलॉजी में AC का कंप्रेसर लगातार चालू रहता है लेकिन उसकी स्पीड एडजस्ट होती रहती है. कंप्रेसर ही वह हिस्सा है जो सबसे ज्यादा बिजली की खपत करता है, इसलिए इसे नियंत्रित करने से ही बिजली की बचत होती है.
कैसे करता है यह बटन काम
जब आप इस बटन को दबाते हैं, तो AC का कंप्रेसर पूरी ताकत से चलने के बजाय आपकी जरूरत के अनुसार 40%, 60%, या 80% की पावर पर ऑपरेट करता है. उदाहरण के लिए अगर आप पूरा दिन AC चलाना चाहते हैं, तो इसे 60% पर सेट करके आराम से कूलिंग ले सकते हैं. इससे न केवल बिजली की खपत कम होती है, बल्कि कमरे की ठंडक बनी रहती है.
किस समय करें इस फीचर का इस्तेमाल?
इस मोड का इस्तेमाल उस समय करना सबसे फायदेमंद होता है. जब आपको AC लगातार कई घंटे चलाना हो, जैसे कि:
- रात को 8-10 घंटे की नींद के समय
- दिन में वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस टाइम के दौरान
- जब कमरे की ठंडक बनी हुई हो और आपको सिर्फ उसे बनाए रखना हो
इस समय कम पावर पर AC ऑपरेट करेगा और लगातार बिजली की बचत होगी.
ऐसे करें बिजली की भारी बचत
इस बटन के ज़रिए आप सिर्फ कमरे को ठंडा नहीं करते. बल्कि हर महीने सैकड़ों रुपए का बिजली बिल बचा सकते हैं. AC की लाइफ को भी बढ़ा सकते हैं. क्योंकि कम पावर पर मशीन कम स्ट्रेस में चलती है. ऑपरेशन भी शांति से होता है. जिससे शोर भी कम होता है
क्या करें अगर ये बटन आपके AC में नहीं है?
अगर आपके AC में यह बटन नहीं है, तो दो बातें हो सकती हैं या तो आपका AC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला नहीं है या फिर कंपनी ने इसे अलग नाम से रिमोट में छिपाया है. ऐसे में अपने AC का यूजर मैनुअल पढ़ें या कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करें और जानें कि आपके मॉडल में यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं.