मॉनसून में एसी को कितने नंबर पर चलाना चाहिए, कमरे की उमस भी हो जाएगी छूमंतर Monsoon AC Tips

Monsoon AC Tips: गर्मी और बरसात का मौसम जब एक साथ आता है, तो वातावरण में नमी (Humidity) और उमस का स्तर बढ़ जाता है. इससे शरीर लगातार पसीने और चिपचिपाहट से परेशान रहता है. ऐसे समय में एसी (AC) का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है. लेकिन सही मोड का चयन करना और भी जरूरी है. Dry Mode नाम का एक विकल्प जो अक्सर नजरअंदाज किया जाता है. मॉनसून में बेहद कारगर साबित होता है.

क्या है AC का Dry Mode?

Dry Mode एसी के रिमोट पर मौजूद एक खास फीचर होता है. जिसे खासतौर पर नमी को नियंत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस मोड में कंप्रेसर लगातार न चलकर बीच-बीच में काम करता है. जिससे कमरे की नमी सोख ली जाती है और एक आरामदायक वातावरण मिलता है. यह ठंडक तो देता है, लेकिन बिना अधिक तापमान घटाए. जिससे यह सर्दी या असहजता पैदा नहीं करता.

नमी हटेगी, ठंडक बनी रहेगी

Dry Mode का सबसे बड़ा फायदा है कि यह उचित स्तर पर ठंडक देता है. लेकिन अत्यधिक ठंड नहीं करता. कमरे की नमी कम होती है, जिससे चिपचिपाहट नहीं होती. आरामदायक तापमान बना रहता है. जिससे शरीर को झटका या सिरदर्द जैसी समस्या नहीं होती. यह मोड खास तौर पर मॉनसून और आर्द्र मौसम में उपयोगी होता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

बिजली की खपत में भारी कटौती

Dry Mode का एक और बड़ा फायदा है – बिजली की बचत. क्योंकि कंप्रेसर हर समय नहीं चलता, इस वजह से बिजली की खपत सामान्य मोड की तुलना में कम होती है. इसका मतलब है – कम बिजली बिल और पर्यावरण पर कम असर. जो लोग अक्सर बिजली बिल से परेशान रहते हैं. उनके लिए यह एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है.

कमरे से बदबू और सीलन भी होगी दूर

Dry Mode सिर्फ नमी ही नहीं हटाता. बल्कि कमरे की हवा को साफ और ताजा बनाए रखने में भी मदद करता है. कमरे में मौजूद अप्रिय गंध को भी हटाता है. फर्नीचर, दीवारों और इलेक्ट्रॉनिक्स पर नमी से होने वाले संभावित नुकसान से भी बचाता है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह वातावरण स्वस्थ और आरामदायक बनाता है.

मॉनसून में क्यों है Dry Mode सबसे उपयोगी?

मॉनसून में तापमान अपेक्षाकृत कम होता है. लेकिन हवा में नमी अधिक होती है. ऐसे में ठंडी हवा की जरूरत नहीं. बल्कि हवा में संतुलन की जरूरत होती है. Dry Mode का उपयोग करने से कमरे में ठंडक बनी रहती है. लेकिन बिना असुविधा के. यह नींद के समय भी बेहद लाभकारी होता है. क्योंकि अधिक ठंड नहीं होती और वातावरण शांत रहता है. खासकर ऐसे घरों में जहां बच्चे, बुजुर्ग या अस्थमा के मरीज हों, यह मोड स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर विकल्प है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

कैसे करें Dry Mode का इस्तेमाल?

Dry Mode का इस्तेमाल बेहद आसान है:

  • यह मोड आमतौर पर 20–25°C के बीच बेहतरीन काम करता है
  • अपने एसी रिमोट को ऑन करें
  • मोड बटन दबाकर Dry या Dew Mode का चयन करें
  • तापमान और फैन की स्पीड को मध्यम या ऑटो पर रखें

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े