20 मई को देशभर में बंद रहेगा काम! अब इन्होंने किया हड़ताल का ऐलान Nationwide Strike

Nationwide Strike: मनरेगा मजदूर यूनियन पंजाब (सीटू) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि 20 मई को मजदूर काम बंद करके देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे. यह फैसला हंडियाया और धनौला खुर्द गांवों में हुई बैठकों के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया.

ट्रेड यूनियनों के समर्थन से हो रही हड़ताल

यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष शेर सिंह फरवाही ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हड़ताल 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों और 60 से अधिक कर्मचारी संगठनों के समर्थन से आयोजित की जा रही है. यह आंदोलन मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

किस मांग को लेकर हो रही है हड़ताल?

इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कानूनों का विरोध करना है, जो मजदूर संगठनों के अनुसार कॉर्पोरेट पक्षधर और मजदूर विरोधी हैं. हड़ताल की प्रमुख मांगें हैं:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • पुराने 29 श्रम कानूनों की बहाली और नए कानूनों की वापसी
  • ठेका प्रणाली और आउटसोर्सिंग बंद करना
  • न्यूनतम वेतन ₹26,000 से बढ़ाकर ₹36,000 प्रतिमाह करना
  • मनरेगा की दिहाड़ी ₹700 प्रतिदिन और कार्य दिवस 200 सालाना करना
  • हर श्रमिक को ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन देना
  • हिट एंड रन के नए कानून को रद्द कर पुराने कानून को बहाल करना
  • सस्ती बिजली आपूर्ति पर केंद्र के कानून का विरोध

किसानों का समर्थन भी मिला आंदोलन को

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी इस हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया है. मजदूर नेता फरवाही ने किसान संगठनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मजदूर-किसान एकता की मिसाल 20 मई को दिखाई देगी. उन्होंने मजदूरों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की.

“20 मई को हड़ताल करेंगे” के नारों से गूंजी बैठक

बैठक में उपस्थित मजदूरों ने “20 मई को हड़ताल करेंगे” के नारों के साथ आंदोलन को अपना समर्थन दिया. इस अवसर पर कुलदीप सिंह, कुलवंत कौर, लाभ कौर, परमजीत कौर, गुरमीत कौर और चरणजीत कौर सहित अन्य नेताओं ने भी हड़ताल में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

कामकाज ठप रहने की आशंका

चूंकि यह हड़ताल देशव्यापी स्तर पर की जा रही है. इसलिए 20 मई को सरकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों और मनरेगा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ सकता है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस दिन कार्यों की योजना सोच-समझकर बनाएं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े