Public Holiday : मई का महीना छुट्टियों और खास मौकों से भरपूर है. इसी क्रम में 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहे। वहीं 14 और 15 मई को देशभर में सभी बैंक खुले हैं। अब नजरें हैं 16 मई, शुक्रवार पर, जब कुछ राज्यों में फिर से छुट्टी हो सकती है।
16 मई को क्यों हो सकती है छुट्टी? Public Holiday
16 मई 2025 को सिक्किम राज्य दिवस (Sikkim State Day) मनाया जाएगा। यह दिन 1975 में सिक्किम के भारत का 22वां राज्य बनने की याद में हर साल मनाया जाता है। इस दिन सिक्किम राज्य में राजकीय अवकाश घोषित रहता है। हालांक यह छुट्टी केवल सिक्किम राज्य तक सीमित है। देश के अन्य राज्यों में 16 मई को कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं होगी।
सिक्किम राज्य दिवस पर क्या-क्या रहेगा बंद? Public Holiday
सिक्किम में इस दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कई प्रमुख सेवाएं बंद रहेंगी:
- सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
- प्रमुख सरकारी और निजी बैंक नहीं खुलेंगे
- स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा
- कुछ निजी कंपनियों में भी छुट्टी हो सकती है, लेकिन यह उनकी नीति पर निर्भर करेगा
17 मई को छुट्टी रहेगी या नहीं?
17 मई को शनिवार है। ऐसे में केवल उन्हीं संस्थानों में अवकाश रहेगा जहां शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है। जिन संस्थानों में 5 दिन का वर्किंग पैटर्न है, वहां शनिवार को दफ्तर बंद रहेंगे।
- देशभर में बैंक, स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे
18 मई को क्या रहेगा बंद?
18 मई रविवार है, जो भारत में साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। इस दिन:
- देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
- स्कूल, कॉलेज और दफ्तर भी बंद रहेंगे, यदि रविवार उनकी साप्ताहिक छुट्टी का हिस्सा है
बैंक बंद होने पर क्या कर सकते हैं?
यदि आपके राज्य में 16 या 18 मई को बैंक बंद हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इन विकल्पों के ज़रिए आप अपने जरूरी कार्य निपटा सकते हैं:
ATM से नकद निकासी
- बैंक बंद होने पर भी ATM सेवा 24×7 चालू रहती है
इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स
- Net Banking, Mobile Banking, UPI के माध्यम से:
- बैलेंस चेक करें
- पैसे ट्रांसफर करें
- बिल्स और रिचार्ज का भुगतान करें
डिजिटल लेनदेन
- Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स के माध्यम से QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है